धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव रूबी खातून ने दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूप की आराधना की जाती है। जिसमे सृष्टि की रचना से लेकर पालन और संहार स्वरूप तक की आराधना होती है।
समस्त देशवासियों को को दुर्गा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। माता रानी का आशीर्वाद आप सभी के साथ बना रहे।
