झारखंड मोड़ पहुंचे सांसद विधायक लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

Local

भूली। दुर्गा पूजा के अवसर पर भूली के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुवार को झारखंड मोड़ ई ब्लॉक सेक्टर पांच में आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन समाजसेवी के एन सिंह ने फीता काट कर किया। समिति सदस्य अध्यक्ष राजू प्रसाद हाड़ी और सचिव प्रमोद पासवान ने चुनरी ओढ़ाकर के एन सिंह को सम्मानित किया।

मौके पर विशाल सिन्हा, सीता राणा, जुगन सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

वहीं धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और अपने संबोधन में ढुल्लू महतो ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामना दी। समिति द्वारा चुनरी ओढ़ाकर सांसद ढुल्लू महतो का स्वागत किया गया।

मौके पर राजू प्रसाद हाड़ी, प्रमोद पासवान, मुकेश लाल यादव, सीता राणा, सूरज कुमार पासवान, मनमोहन सिंह आदि मौजूद थे।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। राज सिन्हा को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि अगर जनता का समर्थन और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिला तो अगले वर्ष दुर्गा पूजा से पूर्व अपने विधायक फंड से भूली के बचे चार दुर्गा मंडप में शेड का निर्माण पूर्ण करा दूंगा। राज सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी।

मौके पर मनोज मालाकार, राजीव सिंह उर्फ लड्डू सिंह, मनमोहन सिंह, ललन मिश्रा, आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *