भूली। भूली सी ब्लॉक दुर्गा पूजा पंडाल में सांसद विधायक , सामाजिक और राजनीतिक नेताओं के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सी ब्लॉक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को समिति अध्यक्ष सनोज कुमार और संरक्षक मिथलेश पासवान ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। ढुल्लू महतो ने माता दुर्गा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी।

मौके पर इंद्रकांत झा, छोटू राम बजरंगी पासवान आदि मौजूद थे।
वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी माता दुर्गा का आशीर्वाद लिया। समिति द्वारा चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

वहीं कांग्रेस नेता सह समाजसेवी मयूर शेखर झा माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति सदस्यों द्वारा मयूर शेखर झा को सम्मानित किया गया। मयूर शेखर झा ने समिति सदस्यों को भव्य पूजा आयोजन के लिए बधाई दी और श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामना दिया।

धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने भी माता दुर्गा का आशीर्वाद लिया। मुख्य संरक्षक मिथलेश पासवान ने पशुपति नाथ सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर उमेश्वर झा, इंद्रकांत झा, ललन मिश्रा, सुमन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
