भूली। नवरात्रि के अवसर पर भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता ने शुभकामना देते हुए कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सदैव सभी भक्तजनों पर बना रहे।
मनोज कुमार गुप्ता धनबाद विधायक राज सिन्हा के भूली ए ब्लॉक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में पधारे थे। समिति सदस्य संकट मोचन पांडेय ने चुनरी ओढ़ाकर विधायक राज सिन्हा का स्वागत किया।
मनोज कुमार गुप्ता ने उक्त अवसर पर दुर्गा पूजा स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर बताया कि विधायक राज सिन्हा भूली के दुर्गा पूजा स्थल पर शेड निर्माण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। जिसे अगले वित वर्ष में जनता और मातारानी के आशीर्वाद से पूर्ण कर दिया जाएगा।
