भूली। भूली झारखंड मोड़ स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंची धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव रूबी खातून और जिला सचिव हेमंती जयसवाल। अतिथियों का समिति अध्यक्ष राजू प्रसाद हाड़ी की धर्मपत्नी अंजना देवी ने बैच लगाकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा, प्रमोद पासवान आदि मौजूद थे।

रूबी खातून ने मौके पर कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।मां दुर्गा असत्य पर सत्य की जीत की प्रतीक हैं। हमे अपने जीवन में सत्य के साथ खड़ा रहने की प्रेरणा देती है।

हेमंती जयसवाल ने कहा कि मां दुर्गा असत्य का मर्दन करने और सत्य की स्थापना करने वाली देवी हैं। अपने नौ रूपों में मां दुर्गा सृष्टि की रचना करते और संहार करते दिखती हैं। नारी का स्वरूप ऐसा ही है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें।
सीता राणा ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी और कहा कि माता दुर्गा का आशीर्वाद सभी के जीवन सुख शांति समृद्धि और वैभव लेकर आए।