भूली। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडाल पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
सी ब्लॉक में लक्ष्मी देवी का स्वागत अध्यक्ष सनोज कुमार ने किया।
वहीं बी ब्लॉक में लक्ष्मी देवी ने मां मंगलाचंडी मंदिर और सार्वजनिक दुर्गा पूजा के आयोजन में स्थापित मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

रेंगुनी पंचायत अंतर्गत रेंगुनी बस्ती में लक्ष्मी देवी का स्वागत किया गया। लक्ष्मी देवी को मातारानी का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर बप्पी दत्ता, संतोष सिंह, अमिताभ राणा आदि मौजूद थे।
लक्ष्मी देवी ने दुर्गा पूजा का शुभकामना देते हुए कहा कि मां दुर्गा सभी पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद दें। मां दुर्गा सृष्टि की रचना से लेकर पालन और संहार तक की प्रतीक हैं जिनके सभी रूपों की आराधना की जाती है। हमे जीवन में स्थिति अनुरूप सभी रूपों की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। समस्त देशवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई देती हूं।