धनबाद। असत्य पर सत्य को जीत का प्रतीक है दशहरा। श्रीराम माता सीता के सुरक्षा को लेकर लंकापति रावण का वध किया था। दशहरा पर्व को लेकर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव गुड़िया देवी ने कहा कि जिस तरह से श्रीराम ने माता सीता की रक्षा की। उसी प्रकार समाज में सभी स्त्री की रक्षा की जानी चाहिए। सिर्फ दिखावा के लिए स्त्री सम्मान से समाज का परिदृश्य नहीं बदलेगा। स्त्री को लेकर समाज का नजरिया बदलने की जरूरत है। आज स्त्री एक ओर आगे बढ़ रही है। सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में अपनी पहचान बढ़ा रही है। तो दूसरी ओर भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीडन, घरेलू हिंसा जैसी समस्या से जूझ रही है।
गुड़िया देवी ने कहा कि नारी सम्मान नारी सुरक्षा से होगा और नारी सुरक्षा नारी शिक्षा से तभी हालात सुधरेगा और इसमें समाज को अपनी भूमिका निभानी होगी ।
गुड़िया देवी ने दशहरा की शुभकामना देते हुए कहा कि सत्य के साथ अन्याय के खिलाफ खड़े रहिए। तभी जीवन में सुख शांति व्याप्त होगी और समाज में सौहार्द पूर्ण वातावरण का माहौल बनेगा। सभी देशवासियों को दशहरा की ढेरों शुभकामनाएं।
