कांवरिया पथ के राजबेड़ा में किया गया वृक्षारोपण

Local

@ विजय कुमार

देवघर / धनबाद। सावन का महीना और हर हर महादेव का जयकारा
बाबा भोलेनाथ की नगरी और कांवरियों का जत्था
पूरा माहौल भक्तिमय और पर्यावरण का संदेश
यह अदभुत नजारा सुल्तानगंज से देवघर के बीच कांवरिया पथ पर कटोरिया के समीप राजबेड़ा में दिखा। जहां मिथिला एवं मां नीलकंठ वासिनि सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधा लगाया गया। नंदन चक्रवर्ती ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर कांवरिया पथ के आसपास लाखों पेड़ लगाना है। जिसमें कांवरियों के साथ द विलेज स्कूल के बच्चों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।
नंदन चक्रवर्ती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को गंभीर होने की जरूरत है। सरकार भी इस तरह के अभियान को सहायता प्रदान करे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाए। वृक्षारोपण अभियान चलाने से कांवरियों में उत्साह देखा गया और स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *