भूली। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भूली क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद महतो का बाघमारा विधानसभा से नामांकन कार्यक्रम में एटक भूली क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे और झारखंड मोड़ भूली में शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद महतो का स्वागत करते हुए नामांकन यात्रा में शामिल होंगे।
विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बाघमारा से शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद महतो के जीत के लिए एटक भूली क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के पदाधिकारी और सदस्य प्रचार अभियान चला कर जीत सुनिश्चित करेंगे।
