झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता जुट जाएं – राज सिन्हा

Local Politics

बूथ स्तरीय बैठक को राज सिन्हा ने किया संबोधित

भूली। भाजपा भूली मंडल का बूथ स्तरीय बैठक में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं। को संबोधित किया और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जुट जाने को लेकर प्रेरित किया।
राज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि धनबाद में जितना विकास दस साल में हुआ है। उतना कभी नहीं हुआ। भूली में आज जो भी विकास दिख रहा है वह मेरा ही देन है। कार्यकर्ता या आम आदमी भी जब भी याद किया है उसकी समस्या का समाधान किया हूं। धनबाद में तीसरी बार भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक एक कार्यकर्ता कार्य में जुट जाएं। और भाजपा द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराने के साथ लोगों को जागरूक करें।


बैठक की अध्यक्षता भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने किया। संचालन महामंत्री बब्लू सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मनमोहन सिंह ने किया।।
बैठक में मुख्य रूप से रजनीश तिवारी, सुमित कुमार, सत्येंद्र ओझा ,श्रीनिवास सिंह , मुकेश लाल यादव, मनोज कुमार गुप्ता, ललन मिश्रा , डॉ एम के वर्मा, नीरज शर्मा, अनिल कुमार, संकट मोचन पांडेय, श्याम शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, सखी चंद महतो, निर्मल पाल ,जितेद्र चौहान, विनोद मंडल , संतोष सिंह, गंगोत्री सिंह, सावित्री देवी ,संजु देवी ,आशा राय,कलावती देवी , ओम प्रकाश झा, पंकज सिंह, महेश सिंह, रमेश यादव, अविनाश सिंहा आदि उपस्थित रहें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *