गाड़ियों का काफिला लेकर नामांकन करने पहुंचे शत्रुघ्न महतो

Local

धनबाद। बाघमारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो गाड़ियों का काफिला लेकर नामांकन करने पहुंचे। शत्रुघ्न महतो के नामांकन का जश्न कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ किया। चिटाही में श्रीराम का आशीर्वाद लेकर शत्रुघ्न महतो नामांकन के लिए निकले। समर्थकों ने जगह जगह शत्रुघ्न महतो का स्वागत किया।
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भूली क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के सदस्यों ने विनोद बिहारी महतो चौक पर शत्रुघ्न महतो का स्वागत किया। यहां शत्रुघ्न महतो ने विनोद बिहारी महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भूली क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के नामांकन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। यह जन समर्थन खुला संदेश है कि शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद महतो की बाघमारा विधानसभा से जीत निश्चित है। मौके पर सचिव -बिनोद कुमार सिंह, अध्यक्ष गिरीश चौधरी, उपाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, सह सचिव राजेंद्र मंडल , बृजेश यादव, दिलीप कुमार, रामकृपाल आदि शामिल थे।


भूली झारखंड मोड़ में भी शत्रुघ्न महतो का स्वागत किया गया। भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ शत्रुघ्न महतो का स्वागत किया। मौके पर रजनीश तिवारी, नीरज शर्मा , अशोक गुप्ता, गुरुचरण सिंह, गंगोत्री सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *