धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव को लेकर बी एम एस के सलाहकार सदस्य सह विद्यापति समिति भूली शाखा के पूर्व अध्यक्ष उमेश्वर झा ने कहा कि धनबाद में भाजपा विधायक राज सिन्हा के दस साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का अवलोकन जरूर किया जाएगा। जनता सर्वोपरी है जनता नागरिक सुविधा को लेकर विचार करेगी और अपना मत देगी। दुकान का फीता काटना या केक काटना लोकतंत्र में विकास का मापदंड नहीं है। मूलभूत सुविधाओं को लेकर धनबाद में समस्या जटिल है। धनबाद विधानसभा चुनाव चुनौती भरा होगा। संगठन का फैसला और निर्देश पर चुनाव में कार्य होगा। लेकिन जनता का मत ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
