धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा और प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व में धनबाद प्रखंड अंतर्गत पुटकी 13 नंबर 17 नंबर में इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को जीत दिलाने के लिए जन संपर्क अभियान चलाया।
मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में ही धनबाद का विकास संभव है। कांग्रेस ही जनता के भलाई के लिए नागरिक सुविधाओं पर कार्य कर सकती है। भाजपा के जन प्रतिनिधि ने पिछले दस सालों में धनबाद के लिए कुछ नहीं किया। एम्स और हवाईअड्ड को लेकर मौन रहने वाले प्रतिनिधि को जनता नकार चुकी है। इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है। जिसके लिए महिला कांग्रेस जन संपर्क अभियान चला कर महिलाओं को कांग्रेस के प्रति जागरूक कर रही है।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी ने कहा कि झारखंड सरकार के मईया योजना पर महिलाओं को भरोसा है और धनबाद में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को महिलाओं का भरपूर समर्थन मिलेगा।
जन संपर्क के दौरान मीना प्रजापति, प्रतिमा पांडेय, गिरिजा पांडेय, साबी देवी, निशा देवी, प्रमिला सिंह, राखी पासवान, रानी देवी, शांति देवी, नंदनी सिन्हा आदि शामिल थी।