धनबाद। धनबाद विधानसभा को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से 33 नंबर वार्ड के धनसार में जन संपर्क अभियान चलाया गया। धनबाद जिला महिला कांग्रेस की जिला सचिव कविता धीवर के नेतृत्व में धनसार के नई दिल्ली में महिलाओं के बीच जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के जीत को लेकर कांग्रेस को वोट देते की अपील की। कविता धीवर ने एक सादे कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सीता राणा का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कविता धीवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए महिलाओं के बीच जन संपर्क अभियान और जागरूकता कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सीता राणा जी के निर्देश पर चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को वार्ड 33 के नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि धनबाद में जनता बदलाव चाहती है और इस बार कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे की जीत सुनिश्चित है। हम सभी महिला कांग्रेस की सदस्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को लेकर महिलाओं में भी जोश है।

मौके पर रूबी खातून, हेमंती जयसवाल, सुनीता निषाद, जानकी देवी, देवती देवी, बबिता देवी, रामवती देवी, आरती देवी, रूबी देवी, पूजा कुमारी, दिव्या कुमारी, किरण कुमारी, बेली देवी, लीलावती देवी, नीलम कुमारी, फुगुनी देवी , प्रीति देवी, संजू देवी, स्मिता देवी, गीता देवी, सोनी देवी, अंजला कुमारी, ममता धीवर आदि मौजूद थी।