झारखंड की सरकार लुटेरों धोखेबाजों की सरकार है
नौकरी के नाम युवाओं की हत्यारी है सोरेन सरकार
बाघमारा। झारखंड सरकार युवाओं की हत्या करने वाली सरकार है। झारखंड की सरकार धोखेबाजी और लुटेरी सरकार है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उक्त बाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाघमारा के मुराईडीह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।
बाबूलाल मरांडी बाघमारा के भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की।
बाबूलाल मरांडी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया गया। बड़े फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के साथ भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के अलावा कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर वादा तोड़ने, झूठ बोलने, युवाओं की हत्यारी सरकार बता कर जम के बरसे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु का कसम खाकर झारखंड की जनता से झूठ बोला और झारखंड की संपदा को लूटा है। इस सरकार को अब जाना तय है।
बाबूलाल मरांडी ने बाघमारा से शत्रुघ्न महतो को जिताने की अपील की।