धनबाद में विकास को चुने कांग्रेस को वोट दें – सीता राणा

Local

धनबाद। धनबाद विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा ने गोधर 6 नंबर, गोपाली चौक 2 नंबर, भागाबांध 10 नंबर, घनुआडीह क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि इंडिया महागठबंधन सरकार ने झारखंड को विकास की नई गति दी। जिससे घबरा कर भाजपा अफवाह के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। इस बार भी झारखंड में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए धनबाद के सभी विधानसभा सीटों पर इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताना है। धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को वोट दें और धनबाद में विकास को चुने।
मौके पर मीना प्रजापति, शीला रजवार, जानकी देवी, जुली सिंह, कविता धीवर, मावी प्रवीण, मुस्कान खातून, मीना पासवान, नीलू देवी, रौशनी खातून, पिंकी कुमारी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *