धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा ने धनबाद प्रखंड का चुनाव प्रभारी का दायित्व मधु फिलिप्स को दिया।
सीता राणा ने बताया कि धनबाद विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आज मधु फिलिप्स को धनबाद प्रखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
वहीं मधु फिलिप्स ने बताया कि महिला कांग्रेस की ओर से जो दायित्व दिया गया है उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जायेगा। कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में महिला कांग्रेस पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगी। चुनाव में बूथ स्तर तक महिलाओं की भूमिका तय की जाएगी।
