धनबाद। धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी की कार्यकारणी अध्यक्ष मजहवी परवीन को बनाया गया। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा ने यह दायित्व मजहवी परवीन को दिया।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद नगर और धनबाद प्रखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है। धनबाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में जनाधार बनाने के लिए महिला कांग्रेस पूरी मजबूती से कार्य करेगी। इसके लिए महिलाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
मजहवी परवीन ने बताया कि धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारणी अध्यक्ष का दायित्व मिला है जिसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करुंगी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के जीत के लिए महिलाओं के बीच कांग्रेस की जन कल्याणकारी विचारधारा को पहुंचाने और महिला कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर कार्य करूंगी। नया दायित्व देने के लिए जिलाध्यक्ष सीता राणा जी का आभार व्यक्त करती हूं।
