धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में वोट डालने के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा ने जन संपर्क अभियान चलाया। सीता राणा के नेतृत्व में सोमवार को पांडरपाला, भारत चौक, कुम्हार टोला, रवानी बस्ती, पिपरा टोला, विनोद बिहारी चौक आदि क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि झारखंड में इंडिया महागठबंधन की सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया । भाजपा महिला सम्मान को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रही है। जब देश की पहलवान बेटियों के साथ भाजपा सांसद बृजभूषण ने दुर्व्यवहार किया तब भाजपा को महिला सम्मान याद नहीं आया। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने जब मईया सम्मान योजना देकर महिलाओं का सम्मान किया। तब भाजपा महिलाओं को गलत बयानबाजी कर के भ्रमित कर रही है। भाजपा का कुचक्र से महिला भटकने वाली नहीं है। झारखंड में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनेगी।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद के सभी छह सीटों पर इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी। भाजपा अपना सीट भी नहीं बचा पाएगी। धनबाद विधानसभा से अजय कुमार दुबे जीतेंगे। जिसके लिए महिला कांग्रेस द्वारा सघन जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर सावित्री कोड़ा, मंगली कोड़ा, मीना प्रजापति, कविता धीवर, जानकी देवी, महजवी परवीन, शीला रजवार, मुस्कान खातून आदि शामिल थी।
