श्रमिको की समस्या पर प्रबंधन गंभीरता पूर्वक विचार करे – विनोद कुमार सिंह

Local

भूली। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के सचिव विनोद कुमार सिंह ने भूली क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र के माध्यम से भूली क्षेत्रीय अस्पताल के ड्रेसर पन्ना देवी के पदोन्नति और रमेश कुमार शाही के वरीयता सूची में नाम शामिल करने को लेकर मांग की है।
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भूली क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रमेश कुमार शाही का नाम वरीयता सूची में नहीं है जिसके कारण पदोन्नति में समस्या हो रही है। वहीं पन्ना देवी को पिछले ग्यारह साल में पदोन्नति नहीं हुआ है। जिसको लेकर प्रबंधन से पत्रचार किया गया है।
विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अगर प्रबंधन श्रमिको के समस्या को लेकर गंभीरता से विचार करके समस्या का समाधान करे। अगर श्रमिको की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन बाध्य होकर आंदोलन को बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *