भूली में भाजपा का विकास का दावा खोखला – सुमित्रा देवी

Local


भूली। भूली में भाजपा का विकास का दावा खोखला है। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने भूली में विवाह भवन बनाने को लेकर शिलान्यास तक किए। लेकिन विवाह भवन नहीं बना। भूली की जनता को बरगलाया गया। जबकि पूर्व पार्षद ने विवाह भवन स्थल का कागजात भी सर्वाधिक रूप से बताया था। विधायक राज सिन्हा ने भूलीवासियों को ठगने का काम किया। उक्त बातें नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की सचिव सुमित्रा देवी ने कही।
सुमित्रा देवी ने कहा कि ऐसा कई काम हैं जिसमें भाजपा ने जनता से झूठ कहा और झूठा विकास का दावा किया।
सुमित्रा देवी ने कहा कि धनबाद विधानसभा चुनाव में जनता पिछले दस साल के कार्य को देखे और झूठा दावा करने वालों को नकार दें। धनबाद का विकास वही कर सकता है जिसके पास विजन हो, कार्य करने का जज्बा हो और गरीब मजदूर महिला युवा को साथ लेकर चले, उनकी समस्या का समाधान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *