शनिदेव मंदिर में भोग लगाने पर जताई सहमति
भूली। भूली में महाराणा प्रताप स्मृति भवन में राजपूत कल्याण मंच महिला मोर्चा एवं एकता मंच महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक सविता सिंह के अध्यक्षता में किया गया। जिसमे महिला मोर्चा को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य करने पर सहमति जताई गई।
सविता देवी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा की हमे अपने संस्कृति और संस्कार को बचाने के लिए हर स्तर पर मजबूती से कार्य करने की जरूरत है। इसके लिया मोर्चा को सामूहिक रूप से संगठित करने और मोर्चा को मजबूत करने पर बल देना होगा।
बैठक में महिलाओं ने सर्वसम्मति से सी ब्लॉक स्थित शनिदेव मंदिर में 27 जनवरी को संध्या में भोग का वितरण करने का निर्णय लिया।
बैठक का संचालन मधुबाला सिंह ने किया।
बैठक में मधुमिता सिंह, माधुरी सिंह, उमा सिंह, रंजू सिंह, मधुमति सिंह, सुधा सिंह, गंगोत्री सिंह, सोनी सिंह, सुनीता सिंह, सोनी सिंह, पुनम सिंह, रीता सिंह, उमा कुमारी सिंह, सुषमा सिंह, रिंकी सिंह, ममता सिंह, सरिता सिंह आदि उपस्थित थी।