कांग्रेस ने जनता के बीच से भागने वाले को प्रत्याशी बनाया – राज सिन्हा

Local Politics


भूली। धनबाद विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा कांग्रेस पर जम के बरसे। भूली में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर संबोधन के दौरान राज सिन्हा कांग्रेस पार्टी पर जम के बरसे।
राज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने आखरी समय में ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जो जनता के बीच से भाग जाता है। कांग्रेस ने एक भगोड़े को टिकट दिया। अजय कुमार दुबे 2014 में चुनाव लड़े और हार के बाद दस साल बाद वापस आए। कृति झा आजाद चुनाव हारने के बाद पांच साल से कहीं दिखे नहीं। अजय कुमार दुबे भी हारने के बाद गायब हो जाएंगे। कांग्रेस के पास आज चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा नहीं है।
राज सिन्हा ने झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड में निर्लज्जों की सरकार है जो महिलाओं का सम्मान तक नहीं करता। इरफान अंसारी जैसे लोग सरकार रहकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। ऐसी निर्लज सरकार को हटाना है और भाजपा की सरकार बनानी है जो मा माटी का सम्मान करती है।
राज सिन्हा ने अपने संबोधन में पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाया और अपने लिए वोट देने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *