महिलाओं को भ्रमित कर रही भाजपा – सीता राणा

Local


भूली। भूली के पांडरपाला वार्ड संख्या 18 के इकराम मैरेज हॉल में धनबाद नगर महिला कांग्रेस को कार्यकारणी अध्यक्ष महजबी परवीन के नेतृत्व में धनबाद विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता राणा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को वोट देकर धनबाद में विकास के लिए बदलाव करना है।
सीता राणा ने अपने संबोधन में महिलाओं से कहा कि भाजपा के द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम में नहीं फंसना है। भाजपा आज महिलाओं के सम्मान की बात कह रही है लेकिन भाजपा का महिलाओं के प्रति चाल चरित्र का चेहरा दिल्ली , उत्तर प्रदेश बिहार की घटनाओं से उजागर हो चुका है। भाजपा के सांसद पहलवान बेटियों से दुर्व्यवहार करता है। भाजपा की सरकार उतर प्रदेश में रात के अंधेरे एक बेटी को जला देती है। भाजपा के झूठ और भ्रम से बचने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान भी करती है और राजनीतिक अधिकार भी देती है।


धनबाद नगर कार्यकारणी अध्यक्ष महजबी परवीन ने कहा कि धनबाद नगर में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को बढ़त मिलेगी। भाजपा का कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर भी झूठ बोल रही है। भाजपा के विधायक ने चुनिंदा कार्यकर्ताओं के लिए कार्य किया। धनबाद के विकास के लिए कोई पहल नहीं किया है।

मौके पर कविता धीवर, बेबी खातून, श्रद्धा देवी, बबिता तुरी, साजिया प्रवीण, मुस्कान प्रवीण, सविता पांडेय, गीता देवी, संगीता कुमारी, अनीता देवी, साबिया बेगम, जैनब खातून आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *