धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा धनबाद विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाया गया। धनबाद के केंदुआ कठगोला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कठगोला में एक जनसभा को संबोधित किया। सीता राणा ने मौके पर कहा कि धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को वोट देकर भारी मतों से विजय बनावे। धनबाद का विकास आम जनता के लिए नहीं हुआ। धनबाद की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहिमाम कर रही है। पानी बिजली और प्रदूषण से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। भाजपा पूंजीपतियों को लाभ दिलाने वाली ब्रोकर की तरह कार्य कर रही है। धनबाद के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ही उपयुक्त है।
सीता राणा ने कहा कि भाजपा वर्तमान में झूठा वादा कर लोगों को भ्रमित कर रही है। भाजपा के झूठे सपनों के जाल में नहीं फंसना है। धनबाद से अजय कुमार दुबे को जीत दिलाना है।
मौके पर जिला संगठन सचिव कविता धीवर, शिला रजवार, पार्वती देवी, साबो देवी शामिल थी।
