लक्ष्मी देवी ने दी छठ व्रतियों को बधाई

Local


भूली। लोक आस्था का चार दिनों तक चलने वाला महापर्व छठ के पहले दिन नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष सह धनबाद विधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने छठ व्रतियों को बधाई दी।
लक्ष्मी देवी ने बधाई देते हुए कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। इसे पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। छठ महापर्व प्रकृति के सबसे नजदीक का पर्व है । छठ माता सभी व्रतियों और उनके परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *