मानव अधिकार प्रोटेक्शन चलाएगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम – संजय सिंह

Uncategorized


धनबाद। मानव अधिकार प्रोटेक्शन धनबाद जिला के सचिव संजय सिंह ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढाने और उपयुक्त प्रत्याशी के चयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
संजय सिंह ने कहा कि मानव अधिकार को लेकर लोगों में जागरूकता होनी चाहिए और उसी आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाना चाहिए। जहां भी मानव अधिकार के सुरक्षा को लेकर कार्य किया जाता है वहीं मानवीय मूल्य संरक्षित होता है। धनबाद विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रत्याशी के चयन के लिए मानवीय मूल्य संरक्षण का अवलोकन किया जाना चाहिए।
संजय सिंह ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ के पारण के बाद कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *