धनबाद को विकसित बनाना है तो कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में वोट दिलाने को लेकर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने वार्ड संख्या 12 केंदुआ के 4 नंबर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि धनबाद को विकसित बनाना है तो एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। भाजपा ने पिछले दस साल में लोगों के बीच नफरत फ़ैलाने और झूठे सपने दिखा कर मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। अब समय आ गया है कि भाजपा के झूठ को धनबाद से उखाड़ फेंकना है।
सीता राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को हाथ छाप पर वोट देने की अपील की।


जन संपर्क अभियान में शीला रजवार, मीना प्रजापति, कविता धीवर, साबो देवी, शिल्पी देवी, महजबी परवीन, सरिता देवी, रिंकू देवी, विनीता पासवान, शारदा देवी, सावित्री देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *