महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस को वोट दें – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद विधानसभा में इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में वार्ड संख्या 18 और 19 के पाण्डरपाला में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा द्वारा जन संपर्क अभियान चलाया गया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को आरक्षण देकर सम्मान देने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने किया था। पंचायत और निगम स्तर के चुनाव में जहां महिलाओं को राजनीति में हिस्सा मिला। वहीं कांग्रेस बड़े चुनाव में महिला आरक्षण का पक्षधर रही है। महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक सम्मान के लिए कांग्रेस को वोट दें।


सीता राणा ने कहा कि धनबाद में विकास को लेकर भाजपा भ्रम फैला रही है। भाजपा ने अपने चहेतों का काम किया हो मगर आम जनता से जुड़े कार्य नहीं किए। आज चुनाव में भाजपा झूठ बोल रही है। जनता भाजपा के झूठ को समझ रही है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी।
जन संपर्क अभियान में महजबी परवीन, मीना प्रजापति, कविता धीवर, किरण देवी, रेखा देवी, पूजा शर्मा, रेहाना खान, नफीसा प्रवीन, रिजवाना प्रवीन, कसीदा खातून, समीमा खातून, निशात अंजुम, सवाना खातून आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *