धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने सुनैना किन्नर से मुलाकात कर समर्थन मांगा। लोकसभा चुनाव लड़ चुकी सुनैना किन्नर ने धनबाद विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी देवी को समर्थन करने की बात कही।
लक्ष्मी देवी ने बताया कि सुनैना किन्नर से औपचारिक मुलाकात थी। धनबाद विधानसभा चुनाव में समर्थन करने का भरोसा दिया । लक्ष्मी देवी ने कहा कि महिला सम्मान को लेकर भाजपा और कांग्रेस की मनोदशा एक सी है और दोनों में ही महिलाओं का सम्मान करना नहीं है। धनबाद की जनता अपना समर्थन और आशीर्वाद दे तो धनबाद में महिलाओं के लिए सुरक्षा और न्याय के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराउंगी। जिसमें महिलाओं के सुरक्षा और सुरक्षित यातायात के साथ न्याय की व्यवस्था होगी।
मौके पर सुमित्रा देवी और लालती देवी मौजूद थी।
