गुड़िया देवी ने छठव्रतियों को दिया छठ की बधाई

Local


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव गुड़िया देवी ने लोक आस्था का महापर्व छठ पर छठव्रतियों को बधाई देते हुए कहा कि महापर्व छठ प्रकृति के प्रति आस्था जताने का पर्व है। सभी पर छठ मैया का आशीर्वाद बना रहे।
गुड़िया देवी ने छठ व्रतियों को शुभकामना स्वरूप साड़ी चूड़ी सिंदूर भेंट किया।
गुड़िया देवी ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। भगवान सूर्य को डूबते और उगते स्वरूप को अर्घ्य अर्पण कर सुंदर स्वास्थ्य और सुख शांति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह पर्व किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है और छठ प्रकृति के सबसे नजदीक का पर्व है। छठ माता सभी को सुख शांति का आशीर्वाद दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *