धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी की कार्यकारणी अध्यक्ष महजबी परवीन ने जन संपर्क किया। पाण्डरपाला के रहमतगंज शमशेर नगर में महिलाओं के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में वोट करने की अपील की। और भाजपा के नाकामियों को लेकर भी आम जनता को जागरूक किया।
महजबी परवीन ने मौके पर कहा कि धनबाद के विकास को लेकर भाजपा झूठ बोल रही है। धनबाद में आज भी सड़क के अभाव में लोग किचड़ भरी रास्तों से चलने को मजबूर हैं। बिजली के तार पोल के बजाय बांस के सहारे झूल रही है। जिसके कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
महजबी परवीन ने कहा कि लोग पानी बिजली सड़क स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं। धनबाद में विकास करने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को वोट दें और विकास को चुने।
