धनबाद। लोक आस्था का महापर्व छठ में छठ व्रतियों ने जलाशय में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना की और अपने अपने परिवार के सुख शांति की कामना की। वहीं छठ व्रती लक्ष्मी देवी धनबाद विधानसभा चुनाव की निर्दलीय प्रत्याशी होनेबके साथ चार दिनों का महापर्व छठ की व्रत रख उपासना कर रही है।
लक्ष्मी देवी ने सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया और परिवार के सुख शांति के साथ जन कल्याण का आशीर्वाद मांगा।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि भगवान सूर्य सभी को सुंदर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें और लोगों की समस्या का समाधान करें। लक्ष्मी देवी ने कहा कि हमारी परंपरा प्रकृति और मानव जीवन को जोड़ने वाला है। छठ पर्व इसका प्रतीक है। जहां यह पर्व सभी वर्गों के साथ जुड़ा है। बांस, मिट्टी, खेती, फल, और औषधि सभी का मिलजुला अंश छठ पर्व को पूर्ण करता है।
लक्ष्मी देवी ने जन कल्याण केलिए आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि आम जनता अपने जीवन में कई कठिनाइयों से जूझ रहा है। जिसका समाधान कुछ ईश्वरीय कृपा से संभव है और कुछ व्यवस्था से। मानव जीवन की इस समस्या को व्यवस्था के स्तर पर समाधान करने के लिए ईश्वर का आशीर्वाद और जनता का समर्थन मांग रही हूं।
