भूली। लोक आस्था का महापर्व छठ के अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया गया। जलाशयों में छठ व्रतियों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ अर्घ्य अर्पण को लेकर जुटी।
छठ व्रती आशा राय ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण कर आम जनता के लिए सुख शांति का आशीर्वाद मांगा और लोगों को छठ पर्व की बधाई दी।
आशा राय ने कहा कि छठ व्रत हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंक है। जो प्रकृति से मानव जीवन को सीधे तौर पर जोड़ता है। यह पर्व हमें प्रकृति की रक्षा करने , जल श्रोतों सम्मान रखने और किसानों के अर्थव्यवस्था का मान रखने से जुड़ा है।
आशा राय ने सभी छठ व्रतियों के साथ शुभकामना देते हुए कहा कि भगवान सूर्य सभी को सुंदर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। छठ माता सुख शांति समृद्धि का सौभाग्य बनाए रखें।
