धनबाद का विकास कांग्रेस ही कर सकती है – सीता राणा
धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने धनबाद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में वार्ड संख्या 9 के पुटकी सेंट्रल ऑफिस, गांधी ग्राम, करकेन्द में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि धनबाद का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। अजय कुमार दुबे को वोट देकर जीत दिलाए। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनाए। महिलाओं को अब मईया सम्मान योजना में पच्चीस सौ रुपया के साथ गैस सिलेंडर चार सौ पचास रुपया में मिलेगा।
सीता राणा ने कहा कि भाजपा भ्रम फैला कर महिलाओं को प्रभावित करने का कार्य कर रही जो सफल नहीं होने वाला है। महिलाएं जागरूक हो रही हैं और धनबाद में अजय कुमार दुबे की भारी मतों से विजय होगी और झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी।
जन संपर्क अभियान में धनबाद जिला महासचिव रूबी खातून, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, महजवी परवीन, कविता धीवर, अजमेरी खातून, रजनी देवी, शारदा देवी, राधा देवी, जली शाह, सविता देवी आदि शामिल थे।
