भूली। कांग्रेस पार्टी का कलह अब सड़क पर आ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा के बीच हुए विवाद के बाद दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद रविवार की रात पासवान समाज के आक्रोशित कांग्रेस समर्थकों ने संतोष कुमार सिंह पर जातिगत टिप्पणी के विरोध में संतोष कुमार सिंह का पुतला जलाया।
आक्रोशितों का कहना था कि जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जातिगत गाली गलौज कर कार्यकर्ताओं को अपमानित किया। शीर्ष नेतृत्व अगर तीन दिन के अंदर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से इस्तीफा नहीं लेता है तो आगे की रणनीति बना कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
मनोज कुमार पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर हमारी आस्था रही है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जातिगत टिप्पणी कर अपमानित किया है। अगर शीर्ष नेतृत्व कड़ा कदम नहीं उठाता है और जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का इस्तीफा नहीं मांगता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
