भाजपा जनता को मूल मुद्दों से भटका रही है – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में रविवार को क़ुस्तौर तीन नंबर वार्ड, पुटकी नौ नंबर वार्ड और केंदुआ राजपूत बस्ती में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों को कांग्रेस के विचारधारा और गठबंधन सरकार की योजना को लेकर बताया।


मौके पर सीता राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में हाथ छाप पर वोट देने की अपील की। सीता राणा ने कहा कि गठबंधन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मईया सम्मान योजना की एक हजार की राशि को पच्चीस सौ रुपया करने और गैस सिलेंडर चार सौ पचास रुपया करने की घोषणा की है। जिससे महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। वहीं भाजपा मूल मुद्दा से जनता को भटका रही है। गठबंधन के प्रत्याशी काम के बल पर वोट मांग रहे हैं वहीं भाजपा जनता को भ्रमित कर समाज में नफरत फैला कर वोट समेटना चाहती है।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद के विकास के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को जिताना है।
जन संपर्क अभियान में जानकी देवी, राधा देवी, बबलू सिंह, साबो देवी, सरिता देवी, रीना देवी, शिल्पी देवी, पारो देवी, शिला देवी, मानती देवी, उषा देवी, रिंकू कुमारी, कारी देवी, चांदी देवी, कौशल्या देवी, पुनम कुमारी, काजल कुमारी, गया देवी, कोमल कुमारी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *