राज सिन्हा बताएं दस साल में क्या किया – अजय कुमार दुबे

Local

अजय कुमार दुबे ने भूली में किया जन संपर्क

भूली। धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने रविवार को जन संपर्क अभियान चलाया। भूली के झारखंड मोड़ में अजय कुमार दुबे का गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
झारखंड मोड़ से डी ब्लॉक शक्ति मार्केट होते हुए अंबेडकर चौक में बाबा भीम राव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और बी ब्लॉक, ए ब्लॉक तक जन संपर्क कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
अजय कुमार दुबे ने धनबाद के विकास और खुद पर किए जा रहे हमला को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उनके पास बोलने के लिए कुछ है नहीं इसलिए दुष्प्रचार कर रहे हैं कि दस साल में कही दिखे नहीं। राज सिन्हा जनता को भ्रमित करना छोड़ कर यह बताएं कि दस साल में क्या काम किया। धनबाद में जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। धनबाद की जनता पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है। धनबाद में इतनी समस्या दस साल से है तो राज सिन्हा ने धनबाद के लिए क्या किया। इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए। झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को वोट दें।
मौके पर मनोज सिंह, दिनेश यादव, राजू हाड़ी, ब्रजेश सिंह सहित सैकड़ों समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *