भूली। धनबाद विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को विद्यापति भवन बी ब्लॉक में मिथिलावासियों का जुटान होगा। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा भूली मंडल के कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा ने अपील करते हुए कहा कि सोमवार को संध्या साढ़े छह बजे विद्यापति भवन पर मैथिल जनों का जुटान होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा उपस्थित रहेंगे।
इंद्रकांत झा ने कहा कि धनबाद विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे सशक्त प्रत्याशी के साथ चुनाव लड़ रही है। और भूली क्षेत्र में आज जो भी विकास का कार्य दिख रहा है। उसमें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष राज सिन्हा जी का योगदान है। इस सादे कार्यक्रम में मैथिलजन भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा जी का भव्य स्वागत करेगी। इस कार्यक्रम में सभी मैथिलजानों को आमंत्रित किया गया है।
