अरुण मंडल ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ी

Local


भूली। धनबाद विधानसभा में कांग्रेस के लिए कुछ अच्छा नहीं गुजर रहा है। भूली में विवाद के कारण कार्यालय का उद्घाटन तक नहीं हुआ और कार्यालय पर दूसरे दिन ही ताला लटक गया। रविवार को प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के इंतजार में चार घंटा इंतजार कर कार्यकर्ता और समर्थक ए ब्लॉक कुंवर सिंह चौक से मायूस होकर लौट गए थे।
वहीं कांग्रेस पार्टी के ओ बी सी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अरुण मंडल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अरुण कुमार मंडल ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा क्यों दिया इसकी जानकारी नहीं दी है।
चर्चा है कि भूली में पार्टी प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है और कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के व्यवहार से क्षुब्ध होकर ही अरुण कुमार मंडल ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *