महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस को वोट दें – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भूली में जनसंपर्क अभियान चलाया। महिला कांग्रेस द्वारा अंबेडकर नगर, ए ब्लॉक, रहमत गंज, गुलजार बस्ती, वासेपुर में महिलाओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस को वोट दें और झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाएं।


सीता राणा ने कहा कि गठबंधन सरकार ने महिलाओं के सम्मान में मईया योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान किया। मईया योजना की राशि अब पच्चीस सौ होगी, गैस सिलेंडर चार सौ पचास में मिलेगा जिससे रसोई का भार महिलाओं को कम होगा।
सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस अपने काम के बदौलत वोट मांग रही है। जबकि भाजपा के पास कोई काम नहीं है। धनबाद में विकास के नाम पर लोगों को धोखा दिया गया। जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। धनबाद में जनता बदलाव चाहती है।
जन संपर्क अभियान में धनबाद नगर अध्यक्ष महजबी परवीन के साथ अजमेरी खातून, रिंकू कुमारी, बुधनी देवी, मालती देवी, रिजवाना खान, शमीमा खातून, जमुनिया देवी, सोनी देवी, रशीदा खातून, रेहाना खान, सावित्री पांडेय आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *