धनबाद। धनबाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने चांदमारी, बेड़ा, केंदुआ, रवानी बस्ती में जन संपर्क अभियान चला कर कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को वोट देने की अपील की।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए झारखंड में गठबंधन की सरकार जरूरी है और इसके लिए धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को हाथ छाप पर वोट देकर जीत दिलाने का काम करें।
सीता राणा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा अपने दस साल के काम को बताए । जनता पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। भाजपा ने दस साल क्या किया। भाजपा प्रत्याशी ने जनता से जो वादा किया वह जुमला निकला।
जन संपर्क अभियान में महजबी परवीन, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, अजमेरी खातून, रिजवाना प्रवीन, कसीदा खातून,, समीमा खातून, मुस्कान खातून, रेहाना खान आदि शामिल थी।
ग्रामीण एकता मंच को किया संबोधित

करकेंद में ग्रामीण एकता मंच के एक सादे कार्यक्रम को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने संबोधित किया।
सीता राणा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर गठबंधन की सोरेन सरकार ने महिलाओं को एक हजार रुपए दिए और यह राशि अब पच्चीस सौ हो जाएगी। लेकिन भाजपा ने पंद्रह लाख का वादा कर जनता को ठगने का काम किया। भाजपा ने गैस सिलेंडर बांट कर गरीबों से आम आदमी से ग्यारह सौ रुपया वसूल किया। जिसे गरीब दुबारा गैस सिलेंडर नहीं ले सके। गठबंधन सरकार गैस सिलेंडर का मूल्य चार सौ पचास कर रही है।
झारखंड में गठबंधन सरकार की जरूरत गरीबों को महिलाओं का सम्मान के लिए जरूरी है।