भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित विद्यापति भवन में मैथिल समाज के कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रकांत झा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जे सी झा ने किया।
मैथिल समाज को संबोधित करते हुए राज सिन्हा ने कहा कि मिथिला संस्कृति का कयाल हूं आशीर्वाद दीजिए। पहली बार आप लोगों ने पाग पहनाकर सम्मानित किया है। जब तक जान रहेगा इस पाग़ का लाज नहीं झुकने देंगे। मिथिला के लोग जितने सरल होते हैं उतनी ही मैथिली भाषा है। मिथिला से जुड़ाव रहा है। मिथिला की संस्कृति ने हमेशा आकर्षित किया है।
मौके पर कुंवर नाथ झा, उमेश्वर झा, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार बिल्लू, अशोक यादव, मुकेश लाल यादव, भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, लक्ष्मी झा, आर एन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे
कार्यक्रम में अमरनाथ झा, ओम प्रकाश झा, अंजनी कुमार झा, संतोष कुमार झा, कौशल झा, संतोष मिश्रा, सुमन झा, मनोज कुमार गुप्ता, ललन मिश्रा, जितेंद्र प्रसाद कर्ण, अमरेश झा, सुमन सिंह, त्रिलोचन झा, पुरूषोतम झा, रजनीश तिवारी, राजू सिंह, मिथलेश सिंह, विष्णु सिंह, नरेश सिंह, बबलू सिंह, राजीव सिंह उर्फ लड्डू सिंह, पंकज चौधरी, राम दुलार राय, ऋषभ राज कश्यप, बबलू राजहंस, प्रिंस झा, अमरेश झा, प्रयाग राज रविदास रमेश यादव, वशिष्ठ नारायण पांडेय, विनोद सिंह, आदि मौजूद थे।
