भूली के शक्ति मार्केट में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का प्रत्याशी ने किया उद्घाटन
भूली। भूली के शक्ति मार्केट में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने फीता काट कर किया।
अजय कुमार दुबे ने कहा कि धनबाद के विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें। भाजपा प्रत्याशी जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। भूली की जनता को बताएं कि पानी की समस्या के समाधान के लिए क्या किया। मेडिकल कॉलेज खोलने का झूठा वादा क्यों किया था। आज सड़क के लिए महिलाएं पूछती हैं तो भाजपा प्रत्याशी मुद्दा बदल लेते हैं। ऐसे लोग से बचने की जरूरत है। धनबाद की समस्या का समाधान कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
अधीर रंजन चौधरी ने भूलीवासियों से अपील किया कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए धनबाद से अजय कुमार दुबे को जीत दिला कर विधानसभा भेजें।
मौके पर रौशन कुमार मिंटू, सीता राणा, वैभव सिन्हा, रूबी खातून, महजबी परवीन, अजमेरी खातून, हुस्ना बानो, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, गंगा बाल्मीकि, अरुण मंडल, मदन महतो, अरुण दास, अजय पासवान, भगीरथ सिंह, दिनेश यादव, ब्रजेश सिंह, सुनील पासवान, मनोज सिंह, शमीमा खातून, अनुज चौहान, नौशाद खान, मो फिरोज, धीरज सिन्हा आदि मौजूद थे।