मुकेश लाल यादव के नेतृत्व में निकला राज सिन्हा का भव्य रैली

Local Politics

भूली। धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का भूली एमपीआई मैदान में भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी मुकेश लाल यादव ने भव्य रैली का आयोजन किया। मुकेश लाल यादव ने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को बड़ा फूल माला पहनाकर स्वागत किया और पगड़ी बांध कर सम्मानित किया।
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राज सिन्हा पर फूलों की वर्षा की शुभकामना के साथ फूलों का माला भेंट किया।
मुकेश लाल यादव के नेतृत्व में रैली भूली नगर का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में कमल छाप पर वोट देने की अपील किया।


राज सिन्हा ने भव्य रैली में हजारों समर्थकों का आभार जताया और झारखंड में भाजपा सरकार बनाने के लिए एक एक वोट भाजपा को कमल छाप पर देने की अपील की।

मुकेश लाल यादव ने बताया कि धनबाद में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा प्रचंड मतों से विजय प्राप्त करेंगे। भूली में हजारों समर्थकों के साथ रैली का आयोजन किया । भूलीवासियों से अपील करते हैं कि एक एक वोट राज सिन्हा को कमल छाप पर दें और राज सिन्हा को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराए।

रैली में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, मनोज कुमार गुप्ता, ललन मिश्रा, संकट मोचन पांडेय, राजीव सिंह उर्फ लड्डू सिंह, श्रीनिवास सिंह, इंद्रकांत झा, गंगोत्री सिंह, आशा राय, रजनीश तिवारी, जगदीश प्रसाद राय, अनिल साव, बबलू सिंह, मनमोहन सिंह, शंकर दयाल सिंह, महेश सिंह , अशोक गुप्ता, राजेश सिंह,कैलाश गुप्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *