भूली। भूली में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए ई ब्लॉक, डी ब्लॉक, शक्ति मार्केट में जनसंपर्क अभियान चलाया।

सीता राणा ने मौके पर कहा कि भूलीवासियों को भाजपा ने विकास के नाम पर ठगने का काम किया। पानी बिजली को लेकर भाजपा ने झूठा दावा किया। भाजपा का विकास का दावा जुमला निकला।
सीता राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के लिए हाथ छाप पर वोट करने की अपील की।

जन संपर्क अभियान में जानकी देवी, महजबी परवीन, कौशल्या देवी, अजमेरी खातून, शिला देवी, शमीमा खातून, साबू देवी, पारो देवी, रिजवाना प्रवीन, कसीदा खातून, सुमन देवी आदि शामिल थी।