भाजपा ने निकाला हेमंत सोरेन का शव यात्रा, जलाया
भूली। भूली सी ब्लॉक स्थित अटल बिहारी स्मृति पार्क के समीप शुक्रवार को भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में हेमंत सोरेन का शव यात्रा निकाला गया और नगर भ्रमण कर पुतला जलाया गया।
अटल स्मृति पार्क से हेमंत सोरेन का शव यात्रा सी ब्लॉक होते हुए बाबू जगजीवन स्मृति स्थल होते हुए ई ब्लॉक सेक्टर पांच के काली मंदिर के रास्ते वापस अटल स्मृति पार्क पहुंची और हेमंत सोरेन के पुतले को जलाया गया।

मौके पर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि हेमंत सोरेन सभी मोर्चे पर विफल रही है और हेमंत सोरेन की सरकार में किसी भी कार्यालय में जनता का कार्य करने के लिए बोहनी कराने की बात कही जाती है। हेमंत सोरेन मईया सम्मान योजना में भी सही से मईया का सम्मान नहीं कर पा रही है।
भूली मंगल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेय ने देश को विकास की गति दी। दुश्मन देश पाकिस्तान को सबक सिखाया। वैसे महान विभूति के नाम पर अटल क्लीनिक खोला गया था। जिसका नाम बदल दिया गया। इसे भाजपा और झारखंड की जनता स्वीकार्य नहीं करेगी। इस फैसले को हेमंत सोरेन सरकार को वापस लेना होगा।
हेमंत सोरेन के शव यात्रा और पुतला जलाने वालों में रजनीश तिवारी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, मनमोहन सिंह, कुणाल सिंह, महेश सिंह, आशा राय, कृष्णा धारी, मंजू देवी, रंजू देवी, सिंटू कुमार, ईश्वर नारायण सिंह, जितेंद्र चौहान, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, अनिल कुमार, रमेश यादव, आनंद सिन्हा, पंकज सिंह, आनंद निषाद, जे डी चौहान आदि शामिल थे।

