भूली। भूली में राज सिन्हा का रोड शो के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री आशा राय ने कहा कहा कि भाजपा धनबाद विधानसभा से प्रचंड मतों से विजय होगी। आशा राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान बढ़ा। महिलाओं के लिए कई योजना लागू हुई जिसका लाभ सीधे महिलाओं को मिला है। झारखंड में महिलाओं का सम्मान और बड़े इसके लिए गोगो दीदी योजना की घोषणा की है । झारखंड में सरकार के लिए महिलाओं का एक एक वोट भाजपा को दें।

महिला मोर्चा अध्यक्ष गंगोत्री सिंह ने अपील करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमल छाप पर वोट दे।
रोड शो का नेतृत्व समाजसेवी मुकेश लाल यादव ने किया था। रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे।