भूली। भूली शक्ति मार्केट में भाजपा का चुनावी कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और भूली में भाजपा के प्रचार प्रसार से संबंधित जानकारी साझा की।
बैठक के उपरांत हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि विकसित धनबाद के लिए भाजपा को वोट दें। धनबाद में आज जो भी विकास कार्य दिख रहा है वह भाजपा की देन है। नरेंद्र मोदी जी ने जो संकल्प लिया है उसे झारखंड में उतारना है और इसका लाभ समाज के सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा को कमल छाप पर वोट दिलाना है।
हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि धनबाद में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा भारी मतों से विजय होंगे इसके लिए एक एक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है।
बैठक में भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, खंड सह प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, रजनीश तिवारी, नीलू झा, इंद्रकांत झा, महेश सिंह, जितेंद्र चौहान, अविनाश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
