नेहरू जी ने विकसित भारत की नींव रखी – सीता राणा

Local

जवाहरलाल नेहरू का 135 वा जयंती मनाया
पुटकी/ धनबाद। धनबाद के पुटकी में धनबाद प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष जानकी देवी के अध्यक्षता में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वा जयंती मनाया गया।
मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने विकसित भारत का सपना देखा और लगभग हर क्षेत्र में कार्य किया। और एक ऐसी बुनियाद तैयार की जिस पर आज देश गर्व कर सकता है।
सीता राणा ने कहा कि वर्तमान में विकास को नफरत के चश्मे से देखा जा रहा है। जहां नफरत है एक दूसरे पर संदेश है। लेकिन हमें पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों को आत्मसात कर उनके सपने का देश बनाना होगा।
मौके पर जानकी देवी, रिंकू कुमारी, महजबी परवीन, अनीता देवी, सुनीता देवी, रुक्मणि देवी, आशा देवी, बेबी देवी, चुन्नी देवी, बिंदु देवी, भवानी देवी, सरिता देवी, रजनी देवी, शैफाली देवी, गंगा देवी, अंबिका देवी, नैना देवी, निशा देवी, सबिता देवी, मुनिया देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *